भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की इकाई आंचलिक विज्ञान केंद्र के द्वारा साइंस कम्युनिकेटर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस वैकेंसी में बिना किसी आवेदन फीस के सीधे (वॉक इन इंटरव्यू) के माध्यम से चयन ले सकते हैं। जो उम्मीदवार विज्ञान क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तथा काम करना चाहते हैं तो निर्धारण जरूरी दस्तावेज के साथ में दिए गए पते पर इंटरव्यू के लिए जाना है ,जिसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी बताई जाने वाली है।
वैकेंसी का विवरण
- वैकेंसी संगठन का नाम:- आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल (राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की इकाई संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार)
- पद का नाम:- साइंस कम्युनिकेटर होने वाला है।
- पदों की संख्या:- 03 है।
- आवेदन की प्रक्रिया:- ऑफलाइन माध्यम से सीधे वॉक इन इंटरव्यू से चयन प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदन फीस:- इस वैकेंसी में Nil किसी भी प्रकार आवेदन फीस नहीं लिया जाएगा।
- नौकरी का स्थान:- भोपाल मध्य प्रदेश मोबाइल साइंस एग्जीबिशन यूनिट के साथ यात्रा सहित।
Important Dates & Time (महत्वपूर्ण तिथियां और समय)
- वॉक इन इंटरव्यू की इंटरव्यू तिथि:- 4 नवंबर 2026 होने वाला है।
- रिपोर्टिंग टाइम :- सुबह 9:30 AM बजे।
Education Qualification & Eligibility (शैक्षणिक योग्यता और पात्रता)
- M.sc Degree:- सभी उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर साइंस, लाइफ साइंस, पर्यावरण विज्ञान या बायोटेक्नोलॉजी में M.Sc डिग्री अथवा इंप्लायड साइंस विषय में समयकक्ष M.Sc की डिग्री होना चाहिए।
- उत्तीर्ण होने का वर्ष:- आवेदन करने वाला उम्मीदवार M.sc की परीक्षा 2023 या उसके बाद उत्तीर्ण किया होना चाहिए।
Age Limit Criteria & Salary Benefits (आयु सीमा तथा वेतनमान की जानकारी)
- इस पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित किया गया है।
- अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष के अंदर होना चाहिए।
- उम्र सीमा के कैलकुलेशन की तिथि नहीं बताई गई है।
- महीने का स्टाइपेंड या वेतनमान चयनित उम्मीदवारों को ₹35000 महीने का दिया जाने वाला है।
काम की जिम्मेदारी और कार्यकाल
- चयनित उम्मीदवार को केंद्र में आने वाले विजिटर को वैज्ञानिक प्रदर्शनियों के बारे में समझना होगा तथा छोटी-छोटी मरम्मत का भी ध्यान रखना पड़ेगा।
- संग्रहालय के अंदर और बाहर प्रदर्शन या व्याख्यान सहित बाकी गतिविधियों के संचालन में केंद्र के अधिकारियों की सहायता करनी पड़ेगी।
- उम्मीदवार को नियम के अनुसार TA/DA के भुगतान पर मोबाइल साइंस एग्जीबिशन यूनिट के साथ व्यापक रूप से यात्रा करने की भी आवश्यकता हो सकती है।
- यह नियुक्ति केवल एक साल के लिए होगी जिसमें उम्मीदवार के प्रदर्शन के अनुसार समय सीमा को बढ़ाया जा सकता है।
- आधिकारिक राज पत्रित को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन काम करना पड़ेगा।
चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी
- उम्मीदवार को सीधे वॉक इन इंटरव्यू लिखित परीक्षा और कम्युनिकेशन स्किल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।
- वॉक इन इंटरव्यू या एग्जाम में शामिल होने पर किसी भी प्रकार का किराया भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- किसी भी रूप से सिफारिश करने पर उम्मीदवार को आयोग माना जाएगा।
How To Apply (आवेदन करने की प्रक्रिया)
आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से पूरी करना है।
- सबसे पहले निर्धारित आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लेना है।
- डाउनलोड किए गए फॉर्म में सभी जानकारी को अच्छे तरीके से चेक करना है और जानकारी को दर्ज करना है,तथा पासपोर्ट साइज फोटो को चिपका देना है।
- सभी जरूरी दस्तावेज का फोटो कॉपी मुख्य आवेदन पत्र के साथ में अटैच करना है तथा खुद से सत्यापित करके फोटो कॉपी अटैच करना है।
- इसके बाद दिए जाने वाले पते पर सभी जरूरी दस्तावेज को साथ में ले जाना है।
- टेस्ट या इंटरव्यू के समय एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा शैक्षणिक योग्यता और जन्मतिथि के प्रमाण पत्र साथ ले जाना है , तथा ओरिजिनल दस्तावेज नहीं ले जाएंगे तो इंटरव्यू के समय आपको बाहर कर दिया जाएगा।
- सभी इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से सभी जरूरी दस्तावेज और आवेदन फार्म के साथ में नीचे दिए जाने वाले स्थान पर पहुंच जाना है।
- इंटरव्यू का पता:- आंचलिक विज्ञान केंद्र बाणगंगा रोड श्यामला हिल्स भोपाल मध्य प्रदेश 462002
- नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें :- क्लिक करें
- आवेदन फार्म यहां से डाउनलोड करें:- क्लिक करें