Mp Jila Court Betul Peon Recruitment 2026 : बैतूल जिला न्यायालय में कार्यालय भृत्य (चपरासी) की भर्ती 8th पास करें आवेदन

Mp Jila Court Betul Peon Recruitment 2026: मध्य प्रदेश राज्य में बैतूल जिले के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ने कार्यालय भृत्य (चपरासी) के पद का विज्ञापन जारी किया गया है। यह वैकेंसी उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो आठवीं पास है, तथा मध्य प्रदेश जिले में सरकारी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस भर्ती के तहत 01 पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिनका वेतनमान ₹10000 से ₹12000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन होने वाली है, जिसकी अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है।

अगर आप मध्य प्रदेश के बैतूल जिले, होशंगाबाद, या आसपास के जिले से आते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है और इस आर्टिकल में आवेदन प्रक्रिया तथा बाकी सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक प्राप्त करेंगे।

संक्षिप्त विवरण (Overview)

विवरणजानकारी
वैकेंसी का नामMp Jila Court Betul Peon Recruitment 2026
संगठन का नामजिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) बैतूल
पद का नामकार्यालय भृत्य (चपरासी)
पदों की संख्या01
नौकरी का प्रकारसंविदा के आधार पर
वेतनमान₹10000 से ₹12000 प्रतिमाह
काम करने का स्थानजिला न्यायालय परिषद बैतूल मध्य प्रदेश
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन स्वयं या डाक के माध्यम से
आवेदन फीसनिःशुल्क

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि23 सितंबर 2026
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि23 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2026
शॉटलिस्ट सूची अपलोड करने की तिथि26 अक्टूबर 2026
इंटरव्यू की तिथिबाद में बताई जाएगी

नोट: आवेदन अंतिम तिथि से पहले कर लें क्योंकि डाक के माध्यम से आवेदन जाने में समय लगता है।

Age Limit (आयु सीमा) 1 दिसंबर 2026 के तहत

कार्यालय भृत्य (चपरासी) के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित किया गया है।

आयु सीमा छूट:- मध्य प्रदेश शासन के नियम के अनुसार अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग को आयु सीमा में छूट दिया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

  • कार्यालय भृत्य (चपरासी) के पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं पास होना जरूरी है।
  • अधिक योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन न्यूनतम योग्यता आठवीं पास होना चाहिए।

यह वैकेंसी उन लोगों के लिए है जो उच्च शिक्षा की पढ़ाई नहीं कर पाए हैं ,लेकिन सरकारी क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं।

वेतनमान की जानकारी

  • पद के लिए वेतनमान 10000 से ₹12000 महीने का निर्धारण किया गया है और यह वैकेंसी संविदा आधार पर है तो नियमित कर्मचारियों के अन्य भत्ते नहीं दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया की जानकारी (Selection Process)

  • सबसे पहले आवेदन की जांच तथा शॉटलिस्टिंग की जाएगी।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू तथा स्किल टेस्ट लिया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (How To Apply Offline)

यह वैकेंसी पूरी तरह से ऑफलाइन है।

  • आवेदन पत्र का लिंक दिया गया है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें तथा आवेदन पत्र को भर देना है।
  • सभी जरूरी दस्तावेज को स्वयं से प्रमाणित करना है और फोटोकॉपी आवेदन फार्म के साथ में अटैच कर देना है।
  • आवेदन पत्र को रजिस्टर्ड पोस्ट ऑफिस या स्पीड पोस्ट के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेज देना है।

पता की जानकारी

सचिव

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

जिला न्यायालय परिषद

बैतूल मध्य प्रदेश

नोट:- 15 अक्टूबर 2026 से पहले आवेदन फार्म को भेज देना है।

आवेदन पत्र के साथ में जरूरी दस्तावेज

  • आठवीं की मार्कशीट का फोटो कॉपी।
  • आयु सीमा के लिए दशमी का मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं।
  • निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र अगर लागू होता है।
  • अभी की खींची हुई पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आधार कार्ड या पहचान पत्र की फोटो कॉपी।
  • अनुभव प्रमाण पत्र।

महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन फार्म तथा नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंक्लिक करें
ऑफिशल वेबसाइटक्लिक करें

महत्वपूर्ण सुझाव

  • आवेदन पत्र को साफ सुथरे तरीके से भरना है।
  • डाक से भेजते समय आवेदन में कार्यालय भृत्य (चपरासी) लिखकर लिफाफा में भेजना है।
  • आवेदन की एक फोटो कॉपी या राशिद अपने पास रखना है।
  • 26 अक्टूबर को इसकी शॉर्टलिस्ट जारी कर दी जा सकती है और नियमित रूप से ऑफिशल वेबसाइट को चेक करते रहे।
  • इंटरव्यू के तैयारी के लिए थोड़ा बहुत पढ़ाई भी करते रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs

प्रश्न 1: क्या यह नौकरी स्थाई है?
उत्तर:
नहीं संविदा के आधार पर रखा जाएगा।

प्रश्न 2: क्या बाकी राज्य के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर:
मध्य प्रदेश की नौकरी होने पर ज्यादातर प्राथमिकता मध्यप्रदेश जिले के युवाओं को दिया जाएगा।

प्रश्न 3: आवेदन फीस कितना लिया जाएगा?
उत्तर:
आवेदन फीस एक भी रुपए नहीं देना पड़ेगा।

प्रश्न 4: इस पद की आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर:
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top