MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026: मध्य प्रदेश के 4695 इंटर्न रिक्त पदों की आज से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, स्टाइपेंड ₹11200

MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026 मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए इन्टर्न (CMYIGGP) मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम 2026 में इंटर्नशिप का मौका राज्य सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। इस वैकेंसी का संचालन CMYIGGP के द्वारा किया जा रहा है। जो अभ्यर्थी एक साल के इंटर्नशिप के लिए चयनित होंगे तो उनको निर्धारित ₹10000 का स्टाइपेंड के साथ में₹1000 यात्रा भत्ता तथा ₹200 इंटरनेट के लिए अलग से राशि दिया जाने वाला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026 प्रोग्राम के माध्यम से 4695 इंटर पद के लिए चयन किया जाने वाला है तथा इसके ऑनलाइन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, रिक्त पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, स्टाइपेंड संबंधित सभी प्रकार की जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करने वाले हैं।

MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026 Overview (विवरण)

इन्टर्न (CMYIGGP) मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत सभी प्रकार की जानकारी विवरण के माध्यम से प्राप्त करने वाले हैं।

कार्यक्रम का नामइन्टर्न (CMYIGGP) मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम
English Short NameCMYIGGP
Year2026
Total Post4695
कुल जिलों की संख्या55
कुल विकासखंड की संख्या313
प्रत्येक विकास खंड में पद15
इंटर्नशिप का समयएकवर्ष
शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन
न्यूनतम अंक50%
आयु सीमा18 से 29 वर्ष
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
राज्य का नाममध्य प्रदेश
स्टाइपेंड₹10000 प्रतिमाह
यात्रा किराया भत्ता₹1000 प्रति महीना
इंटरनेट तथा डाटा सहायता₹200 प्रति महीना
कुल महीने का भुगतान₹11200
चयन प्रक्रियापात्रता तथा शॉर्ट लिस्टिंग के बाद चयन
भारतीय संस्थान का नामCMYIGGP
नोटिफिकेशन जारी किया गया9 सितंबर 2026
आवेदन शुरू होने की नई तिथि21 सितंबर 2026 शाम के 6:00 से

MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026 क्या है?

CMYIGGP का मतलब Chief Minister Young Interns For Good Governance Programme है। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई एक ऐसी पहल है, जिसमें युवाओं को शासन तथा प्रशासन की जमीनी कार्य प्रणाली से जोड़ने का मौका दिया जाता है। CMYIGGP का उद्देश्य केवल युवाओं तक इंटर्नशिप पहुंचाना नहीं बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों और स्थानीय प्रशासन की प्रक्रिया को करीब से समझने का अनुभव प्रदान होता है।

मार्च 2026 में कार्यक्रम को सरकार के द्वारा मंजूरी दिया जा चुका है तथा इस कार्यक्रम में चयनित युवाओं को अपने क्षेत्र में शासन से जुड़े कामों को समझने और निर्धारित गतिविधियों में सहयोग करने का काम दिया जा रहा है। यह एक इंटर्नशिप आधारित मौका है और इसमें चयनित उम्मीदवारों को स्थाई सरकारी नौकरी मिलने का दावा नहीं किया जा रहा है।

MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026 के 4595 पदों पर होगा चयन?

CMYIGGP के तहत पदों की संख्या 4695 निर्धारित किया गया है और मध्य प्रदेश के 55 जिले तथा 313 विकासखंड में पद बांटे गए है। प्रत्येक विकासखंड में 15 इंटर का पद बांटने का प्रावधान है तथा 313 विकासखंडों में 15 पदों के बांटने के हिसाब से कुल पदों की संख्या 4695 होती है। ऑफिशल वेबसाइट में पदों की संख्या 4695 बताई गई है।

CMYIGGP के लिए योग्यता

इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना चाहिए तथा न्यूनतम 50% अंकों के साथ में डिग्री होनी चाहिए।

2022-23, 2023-24, 2024-25, शैक्षणिक सत्र के डिग्री पास करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे।

किसी भी डिग्री का नाम और सब्जेक्ट ऑफिशल वेबसाइट में नहीं बताया गया है, लेकिन न्यूनतम 50% अंकों के साथ में ग्रेजुएशन अप पोस्ट ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना जरूरी है।

CMYIGGP का Age Limit (उम्र सीमा)

CMYIGGP 26 के अनुसार न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए तथा अधिकतम उम्र 29 वर्ष के अंदर होना चाहिए। आयु सीमा का गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर किया जाने वाला है। तो अगर आप उम्र सीमा के अंदर आते हैं तभी आप इस पोस्ट के लिए पत्र मनाए जाएंगे।

MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026 Stipend

Mp CMYIGGP इंटर्नशिप 2026 में चयनित होने वाले महिला तथा पुरुष को ₹10000 महीने का Stipend दिया जाता है, तथा इसके अलावा ₹1000 यात्रा भत्ता के रूप में तथा ₹200 इंटरनेट खर्च के लिए दिया जाता है और महीने में 11200 सैलरी दिया जाने वाला है।

साल भर के निर्धारित भुगतान का कैलकुलेशन कर तो 134400 होता है , लेकिन इसे नियमित सरकारी वेतन नहीं माना जाएगा।

Basic Stipend₹10000
TA₹1000
Internet₹200
Total Stipend₹11200 per Month

Mp CMYIGGP Internship Ka Duration (इंटर्नशिप कितने समय का होगा)

इन्टर्न (CMYIGGP) मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का इंटर्नशिप समय दिया जाएगा। इंटर्नशिप की और भी जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और उसका लिंक नीचे दिया जाने वाला है।

MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026 Aplication Process

उपलब्ध वैकेंसी जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की नई तारीख 21 सितंबर 2026 शाम को 6:00 बजे से शुरुआत होने वाली है और यह जानकारी ऑफिशल वेबसाइट पर बताई गई है। पदों की संख्या 4695 पोर्टल पर दिखाई जा रही है। अंतिम तिथि के बारे में कोई भी जानकारी नहीं बताई गई है तो अभी जल्दी से जल्दी आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।

Application Fees

Chief Minister Young Interns For Good Governance Programme के आवेदन फीस के बारे में बात करें तो किसी भी प्रकार का आवेदन फीस नहीं लिया जाने वाला है , तथा आवेदन फीस की जानकारी पोर्टल पर भी जरूर एक बार जांच कर लें।

Mp CMYIGGP Selection Process

इस वैकेंसी का चयन प्रतियोगी परीक्षा जैसा नहीं है। उपलब्ध ऑफिशल पोर्टल के जानकारी के अनुसार शॉर्ट लिस्टिंग किया जाएगा और इसके बाद चयन प्रक्रिया होगी तथा कुछ भर्ती विवरण में शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर भी चयन किया जाएगा लेकिन किसी भी प्रकार का लिखित परीक्षा नहीं होगा।

चयन के दौरान उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता तथा स्थानीय निवास और अन्य पात्रता शर्तों की जांच की जाएगी और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही चयन किया जाएगा।

Mp CMYIGGP में क्या करना पड़ेगा?

चयनित उम्मीदवारों का प्रमुख उद्देश्य शासन और विकास कामों को जमीनी स्तर पर समझना होगा। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी स्थानीय जगह पर तथा योजनाओं को लोगों तक पहुंचना है और गतिविधियों को समझाने में मदद करना है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्रशासनिक कामकाज समझने तथा अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी और विशेष तौर पर युवाओं को फायदा होगा। भविष्य में प्रशासन सामाजिक क्षेत्र तथा सरकारी योजनाओं का विकासकार्यों में जुड़े क्षेत्र में करियर बना पाएंगे।

आवेदन करने के लिए क्या-क्या जरूरी दस्तावेज चाहिए?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपनी शैक्षिक योग्यता और पहचान से संबंधित जानकारी तैयार रखना चाहिए तथा स्थानीय निवासी होने का पात्रता भी महत्वपूर्ण है इसलिए जिले का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में समग्र आईडी की जरूरत पोर्टल पर पड़ेगी तथा आवेदन करते समय नाम जन्मतिथि शैक्षणिक योग्यता और अन्य दस्तावेज की जानकारी दर्ज करनी पड़ेगी।

How To Apply For MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026

Mp CMYIGGP इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से होने वाली है

  • Mp e-seva Portal पर सबसे पहले जाना है।
  • यदि आप पहले से पंजीकृत हैं तो क्रैडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन कर लेना है। यदि आपकी प्रोफाइल समग्र आईडी से लिंक नहीं है तो उसे अपनी समग्र आईडी से लिंक करना है तथा नए उपयोगकर्ता भी अपनी समग्र आईडी के माध्यम से भी प्रोफाइल पंजीकृत करें।
  • प्रोफाइल पंजीयन के लिए आवश्यक जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
  • लॉगिन हो जाने के बाद”सेवा खोले” Search Service विकल्प पर जाना है।
  • सर्च बॉक्स में “ (CMYIGGP) मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम” के विकल्प में क्लिक कर दें।
  • अपनी पात्रता तथा जिले की जानकारी को जांच लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करना है।
  • आवेदन जानकारी और जरूरी दस्तावेज को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आवेदन जमा होने के बाद एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Chief Minister Young Interns For Good Governance Programme क्या एक सरकारी नौकरी है या इंटर्नशिप?

तो आपको बताना चाहूंगा कि यह स्थाई सरकारी नौकरी नहीं है बस एक साल का इंटर्नशिप और गवर्नेंस अनुभव आधारित कार्यक्रम है। चयनित युवाओं को निर्धारित अवधि तक वेतन दिया जाता है तथा इंटर्नशिप पूरा होने के बाद सरकारी नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलता है।

इसमें आपको सरकारी नौकरी की जगह सरकारी व्यवस्था में काम करने का अनुभव मिलता है।

MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026 का महत्वपूर्ण लिंक

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs

प्रश्न 1: Mp CMYIGGP पद के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित किया गया है?
उत्तर:
पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष निर्धारित किया गया है?

प्रश्न 2: योजना के तहत प्रत्येक जिले के विकासखंड में कितने पदों पर चयन किया जाएगा और पदों की संख्या कितनी है?
उत्तर:
प्रत्यय के विकासखंड में 15 पदों पर चयन होगा और 4695 पद पर नोटिफिकेशन जारी है।

प्रश्न 3:MP CMYIGGP Internship Vacancy 2026 के तहत वेतनमान कितना दिया जाने वाला है?
उत्तर
:इस इंटर्नशिप के माध्यमसे ₹10000 Stipend तथा ₹1000 यात्रा भत्ता तथा ₹200 इंटरनेट का खर्चा दिया जाने वाला है और इस तरह से 11200 मिलेगा।

प्रश्न 4:Chief Minister Young Interns For Good Governance Programme के तहत एजुकेशन क्या मांगा गया है?
उत्तर:
प्रोग्राम के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट तथा ग्रेजुएशन होना चाहिए और 2022 2023 2024 और 2025 में शैक्षणिक कंप्लीट होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top