मध्य प्रदेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल AIIMS के द्वारा नॉन एकेडमिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। गवर्नमेंट नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका है, जो योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार हैं, अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी कर लें। इस वैकेंसी के महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।
Details Of Recruitment & No. of Post AIIMS Bhopal Non Academic Job 2026 (पदों की संख्या तथा पद के नाम)
- जूनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक) के 20 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
- जिसमें जनरल के 09 पद निर्धारित किए गए हैं।
- अनुसूचित जनजाति के 02 पोस्ट होने वाले हैं।
- अनुसूचित जाति के भी 02 पोस्ट दिए गए हैं।
- OBC के 04 पोस्ट निर्धारित किए गए हैं।
- EWS के 03 पोस्ट निर्धारित किए गए हैं।
Education Qualification & Experience (शैक्षणिक योग्यता)
इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार के पास निम्न प्रकार से योग्यता होना चाहिए।
- संबंधित विषय में मेडिकल डिग्री (एमबीबीएस) जिसे NMC/राष्ट्रीय महत्व के संस्थान द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
- उम्मीदवार ने साक्षात्कार की तारीख से 5 साल के अंदर अपना इंटर्नशिप पूरा कर लिया हो तभी पात्र माने जाएंगे।
- NMC/राज्य मेडिकल काउंसलिंग के साथ वैध पंजीकरण भी होना चाहिए।
वेतनमान
इस गवर्नमेंट नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को निम्न प्रकार से वेतनमान प्रदान किया जाने वाला है।
₹56100 (7वें CPC के अनुसार लेवल 10) के तहत वेतनमान दिया जाने वाला है।
अन्य प्रकार के सभी लाभ भी मिलने वाले हैं ,जिसकी ज्यादा जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Fees (आवेदन फीस)
इस वैकेंसी के लिए निम्न प्रकार से आवेदन फीस निर्धारित किया गया है।
- UR, OBC, EWS के उम्मीदवारों के लिए ₹1000 आवेदन फीस निर्धारित किया गया है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, दिव्यांग के लिए आवेदन फीस में छूट दिया गया है। (Nil)
Age Limit Criteria (उम्र सीमा)
इस वैकेंसी के लिए निम्न में प्रकार से आयु सीमा निर्धारित किया गया है।
इंटरव्यू की तिथि के अनुसार अधिकतम उम्र 33 वर्ष के अंदर होना चाहिए।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
इस गवर्नमेंट नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रकार से किया जाने वाला है।
- लिखित परीक्षा सबसे पहले लिया जाएगा।
- उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा।
- फिर मेरिट लिस्ट के अनुसार आपका चयन होने वाला है।
How To Apply (आवेदन करने की प्रक्रिया)
इस वैकेंसी के लिए निम्न प्रकार से आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी करें।
- सबसे पहले आवेदन फार्म को डाउनलोड कर लेना है।
- आवेदन फार्म में दी गई सभी जानकारी को अच्छे तरीके से पढ़ना है और दर्ज करना है।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज का फोटो कॉपी आवेदन फार्म के साथ में अटैच करना है।
- याद रखें कि स्वयं द्वारा प्रमाणित फोटोकॉपी ही अटैच करना है।
- इसके बाद आवेदन फीस का भुगतान कर देना है।
- नीचे दिए जाने वाले पते पर इंटरव्यू के समय आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।
- स्थान:- चौथी मंजिल डीनरी कौटिल्य भवन एम्स भोपाल
Date (महत्वपूर्ण तिथियां)
- इंटरव्यू के 30 मिनट पहले ही पहुंच जाना है, तथा रिज्यूम, बायोडाटा, अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जाना है।
- अंतिम तिथि और इंटरव्यू की तिथि 19 नवंबर 2026 है।
- नोटिफिकेशन जारी 27 अक्टूबर 2026 को किया गया है।
- रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे है।
- इंटरव्यू का समय भी 9:00 बजे ही है।
नोट:- अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी करनी है और इंटरव्यू की तैयारी शुरू करनी है, जिसमें रिलेटेड बेसिक प्रश्न पूछे जाएंगे और इंटरव्यू के 30 मिनट पहले ही पहुंच जाना है और सभी जरूरी दस्तावेज और आवेदन फार्म जमा कर देना है। किसी भी प्रकार की जानकारी में समस्या होने पर कमेंट करके पूछ सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
| डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म | क्लिक करें |
| ऑफिशल वेबसाइट | क्लिक करें |