Mp Sandipani School Recruitment 2026:- मध्य प्रदेश सांदीपनी विद्यालय के द्वारा सफाई कर्मी तथा प्लंबर के पद, माली के पद, वॉचमैन के विभिन्न पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है तथा ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत 28 सितंबर 2026 से कर दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि के बारे में कोई भी जानकारी अवेलेबल नहीं है, लेकिन 5 से 7 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
Mp Sandipani School के सफाई कर्मी,प्लंबर, वॉचमैन, माली के पद के लिए पूरी जानकारी अच्छे तरीके से प्राप्त करने वाले हैं।
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि (Application Date )
- मध्य प्रदेश सांदीपनी विद्यालय वैकेंसी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू कर दिया गया है।
- सभी अभ्यर्थी आवेदन करने की प्रक्रिया 5 से 7 दिन के अंदर पूरा कर लें क्योंकि अंतिम तिथि का डेट नहीं बताया गया है,लेकिन जल्दी लिंक बंद कर दिया जा सकता है।
आयु सीमा (Age Limit)
- अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
- अधिकतम उम्र के बारे में जानकारी अवेलेबल नहीं कराई गई है।
शैक्षणिक योग्यता की जानकारी (Education Qualification)
- सफाई कर्मचारी के पद के लिए किसी भी प्रकार का एजुकेशन नहीं मांगा गया है।
- पलंबर के पद के लिए आईटीआई प्लंबर का सर्टिफिकेट होना चाहिए तभी आप पात्र माने जाएंगे।
- वॉचमैन के पद के लिए भी किसी भी प्रकार का एजुकेशन रिक्वायरमेंट नहीं है।
- माली के पद के लिए भी किसी भी प्रकार की पढ़ाई होना जरूरी नहीं है ,आप डायरेक्ट ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फीस (Application Fees)
- इस पदों के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन फीस नहीं लिया जा रहा है।
वेतनमान की जानकारी (Salary)
- सफाई कर्मी के लिए, प्लंबर के पद के लिए ,वॉचमैन के पद के लिए और माली के पद के लिए वेतनमान ₹10000 से ₹12000 निर्धारित किया गया है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- सभी पदों के लिए मेरिट लिस्ट के हिसाब से चयन किया जाने वाला है।
सफाई कर्मी के लिए जॉब चार्ट
- जॉब का लोकेशन मंदसौर होने वाला है।
- विभाग का नाम लोक शिक्षण संचनालय के सांदीपनी विद्यालय।
- समस्त कक्षा एवं भवन में पोछा लगाना पड़ेगा और यह प्रतिदिन दो बार स्कूल खुलने से पहले तथा स्कूल बंद होने के बाद करना पड़ेगा।
- मुख्य प्रवेश द्वार में सफाई तथा पोछा लगाना और यह प्रतिदिन तीन बार करना पड़ेगा।
- टॉयलेट का सफाई तथा धुलाई करना पड़ेगा और केमिकल का उपयोग करना है और यह काम प्रतिदिन करना है और दिन भर में चार बार करना है।
- समस्त कक्षा में गिलास तथा फर्नीचर कंप्यूटर और टेलीफोन को स्प्रे से साफ सफाई प्रतिदिन करना पड़ेगा और एक बार दिन भर में करना है।
- ट्यूबलाइट, पंखे, कारपेट तथा दीवार की साफ सफाई सप्ताह में एक बार करना है।
- झाड़ू लगाने के बाद प्रतिदिन का कचरा एक जगह पर इकट्ठा करके कचरा गाड़ी में दे देना है।
प्लंबर के काम के लिए जॉब चार्ट
- लोक शिक्षण संचनालय के सांदीपनी विद्यालय
- योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- विद्यालय में लगे विद्यालय के शौचालय तथा बाथरूम में पेयजल व्यवस्था और प्रयोगशाला में सभी प्रकार की उपकरणों की जांच सुनिश्चित करना है।
- टुडे अथवा मरम्मत योग्य पानी की टोटियों को बदलना है।
- गार्डन एवं खेल मैदान के आसपास में सभी व्यवस्था को देखना है।
- किसी भी प्रकार के लीकेज की मरम्मत करना है।
वॉचमैन के पद के लिए जॉब चार्ट
- लोक शिक्षण संचनालय के सांदीपनी विद्यालय।
- स्कूल परिषद में स्थित समस्त भवन मार्गो तथा रास्तों और उपकरणों और सभी प्रकार के फर्नीचर का 24 घंटे सुरक्षा करना है।
- स्कूल में स्थापित समस्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी करना है और बंद होने पर प्रचार को सूचना देना है।
- प्राचार्य के द्वारा बताए गए निर्धारित समय में ड्यूटी करना है तथा यूनिफार्म पहन के ड्यूटी करना है।
माली के पद का जॉब चार्ट
- माली के पद के लिए किसी भी प्रकार का एजुकेशन नहीं मांगा गया है।
- लोक शिक्षण संचालनालय सांदीपनी विद्यालय मंदसौर।
- स्कूल के बाग बगीचे तथा हरियाली वाले क्षेत्र में गमलों की प्रतिदिन रखरखाव करनी है और उसमें पानी देना है तथा नए पौधे लगाना है।
- अनावश्यक रूप से बढ़ रहे पेड़ पौधों की कटाई तथा छाती करना है और साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखना है।
- सभी प्रकार के पेड़ पौधे तथा गमलों एवं मैदान में वनस्पतियों का कीटों से बचाव करना है और कंपोजिट खाद तैयार रखना है।
- प्राचार्य द्वारा सभी प्रकार के निर्देश का पालन करना है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Apply Online)
- I’m Interested के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद अपना रिज्यूम अपलोड करना है।
- बेसिक जानकारी में अपना नाम तथा फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना है।
- इसके बाद फोन नंबर तथा लोकेशन की जानकारी दर्ज करना है और सभी बेसिक जानकारी दर्ज करने के बाद एक बार और रिज्यूम अपलोड कर देना है और कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर देना है।
- किसी भी प्रकार का आवेदन फीस ऑफिशल वेबसाइट के द्वारा नहीं लिया जा रहा है।
महत्वपूर्ण लिंक
| सफाई कर्मी का नोटिफिकेशन तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का लिंक | क्लिक करें |
| प्लंबर के पद का नोटिफिकेशन तथा ऑनलाइन आवेदन लिंक | क्लिक करें |
| वॉचमैन के पद का नोटिफिकेशन तथा ऑनलाइन लिंक | क्लिक करें |
| माली के पद का नोटिफिकेशन तथा ऑनलाइन आवेदन लिखकर के लिए | क्लिक करें |
| प्राचार्य, उप-प्राचार्य और प्रधानाध्यापक (माध्यमिक/प्राथमिक शाला) पद का नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
Pinkesh vishwakarama