Mp Ordnance Factory Itarsi Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश आयुध निर्माणी इटारसी वैकेंसी के 50 पदों पर आवेदन?

Mp Ordnance Factory Itarsi Recruitment 2026:- रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अधीन”आयुध निर्माणी इटारसी” (म्युनिशन्स इंडिया लिमिटेड की इकाई) ने युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का एक शानदार मौका प्रदान किया है। 2025 और 2026 के लिए ग्रैजुएट अप्रेंटिस सामान्य सरिता के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जो भी फ्रेशर उम्मीदवार सरकारी क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं तो ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं तो आवेदन करने से पहले इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी जरूर प्राप्त करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि 9 अक्टूबर 2026 होने वाली है।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 होने वाली है।

पदों की जानकारी

ग्रैजुएट अप्रेंटिस जनरल स्ट्रीम के निम्न प्रकार से पदों की संख्या होने वाले हैं।

  • UR के 25 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
  • अनुसूचित जनजाति के 10 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग NCL के लिए 08 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
  • अनुसूचित जाति के 07 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
  • दिव्यांग के 02 पद हैं और इसमें OH के लिए 1 पद और MD के लिए 01 पद अनारक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

  • डिग्री:- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जनरल स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना चाहिए जैसे की बीएससी, बीकॉम, BCA,BBA,BA होना चाहिए।
  • केवल फ्रेशर उम्मीदवार ही इसके लिए पात्र माने जाएंगे।
  • ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त किए हुए 2 साल से ज्यादा समय नहीं होना चाहिए।
  • डिग्री के रिजल्ट और प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख के बीच में एक साल से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए और उम्मीदवार को निर्धारित प्रारूप में एक शपथ पत्र देना पड़ेगा।
  • जिन उम्मीदवारों के पास एक वर्ष से या उससे अधिक का नौकरी का अनुभव है, या जिन्होंने कहीं और अप्रेंटिस की है तो वह इसके लिए पत्र नहीं माने जाएंगे।

आयु सीमा

म्युनिशन्स इंडिया लिमिटेड की इकाई के पदों के लिए निम्न प्रकार से आयु सीमा निर्धारित किया गया है।

  • आयु सीमा का कैलकुलेशन 1 जनवरी 2026 के आधार पर किया जा रहा है।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा की जानकारी ऑफिशियल तौर पर नहीं बताई गई है।

आवेदन फीस

  • इस वैकेंसी के लिए किसी प्रकार का आवेदन फीस नहीं देना पड़ेगा तो आप बिना आवेदन फीस के ही आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान की जानकारी

  • चयनित उम्मीदवारों को 1 साल के प्रशिक्षण के दौरान 12300 प्रति महीने का स्टाइपेंड दिया जाने वाला है।

चयन प्रक्रिया की जानकारी

इस वैकेंसी के लिए किसी भी प्रकार का परीक्षा नहीं लिया जाएगा तो निम्न प्रकार से चयन किया जाएगा।

  • मेरिट लिस्ट ग्रेजुएशन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
  • दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा।
  • पुलिस वेरीफिकेशन रिपोर्ट लाना पड़ेगा जिसे चरित्र प्रमाण पत्र बोलते हैं।
  • मेडिकल टेस्ट चिकित्सा परीक्षण करवाया जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाने वाले हैं।
  • सबसे पहले विभाग द्वारा जारी किए गए आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकलवा लेना है, जिसका लिंक नीचे दिया जाने वाला है।
  • फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को अच्छे तरीके से पढ़कर दर्ज कर देना है और पासपोर्ट साइज फोटो चिपका देना है और हस्ताक्षर कर देना है।
  • आवेदन पत्र के साथ में जन्मतिथि प्रमाण पत्र, मार्कशीट, डिग्री और जाति प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी अटैच करना है।
  • इसके बाद अंतिम तिथि से पहले आवेदन फार्म नीचे दिए जाने वाले पते पर भेज देना है।
  • आवेदन पत्र भेजने के लिए पता:- To The Chief General Manager Ordnance Factory Itarsi Narmadapuram Mp -461122

Important links

Download Offline Application FormClick here

1 thought on “Mp Ordnance Factory Itarsi Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश आयुध निर्माणी इटारसी वैकेंसी के 50 पदों पर आवेदन?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top